फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccine shottage in lalitpur

पांचवे दिन भी रहा वैक्सीन का टोटा: छह हजार के सापेक्ष लगे 2250 डोज

Sun, 04 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
vaccine shottage in lalitpur
पांचवें दिन भी रहा वैक्सीन का टोटा
विज्ञापन

ललितपुर। कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक नजर आ रहे हैं। सुबह से ही वैक्सीन सेंटर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। लगातार पांचवें दिन वैक्सीन का टोटा रहा।
शनिवार को कई सेंटरों पर 12 बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई। लोग टीका लगवाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। अंत में परेशान होकर घर वापस हो गए। कुल 2250 डोज से पहला टीका लगाया गया। वहीं 250 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों पर लाभार्थियों की भीड़ बढ़ रही। युवा वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर रहे। स्थिति यह हो गई थी कि एक दिन में अधिकतम छह हजार से अधिक लोगों को टीका लगाए गए हैं लेकिन अब जागरूकता के चलते वैक्सीन लगवाने के लिए संख्या बढ़ रही तो सेंटरों पर वैक्सीन की संख्या घट गई है। जहां एक सेंटर पर दो सौ से अधिक डोज मिल रहे थे, इनकी संख्या अब घटकर सौ तक हो गई है। स्थिति यह है कि लगातार पांचवें दिन से वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। डोज लगवाने 12 बजे पहुंच रहे लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर 87 डोज लग चुके थे। मात्र 13 डोज शेष बचे थे, लेकिन 12 बजकर 30 मिनट पर वैक्सीन खत्म हो गई। वहीं रावर इंटर कॉलेज में 12 बजकर 25 मिनट पर 100 लाभार्थियों को पहली डोज लगाई गई और डोज खत्म हो गई। इसके बाद यहां आए लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी। इस दौरान कई लोग इधर-उधर सेंटरों से होकर पहुंचे, लेकिन वैक्सीन न मिलने से आक्रोशित नजर आए। वहीं रैन बसेरा में भी 12 बजकर 40 मिनट पर 100 डोज लग चुके थे, और वैक्सीन की वायल खत्म हो गई। इससे लोग काफी परेशान हो गए। टीकाकरण टीमों से आगामी समय की जानकारी करते हुए अपने घरों केे चले गए।
नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
जिले में बीते पांच दिनों से वैक्सीन कम आ रही है। इससे दोपहर में ही खत्म हो जा रही है। ऐसे में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे ही सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। जहां वैक्सीन लगवाने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल स्थित वैक्सीन सेंटर पर पंजीकरण कक्ष में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पंजीयन कक्ष में लोग ठसाठस भरे रहे। यहां दो गज तो दूर दो इंच दूरी भी नहीं बन सकी। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।

शनिवार को 2250 डोज मिले थे, जिससे टीकाकरण सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। डोज कम मिलने से कमी आ रही है। अधिक वैक्सीन मिलने पर तय समय तक ही टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. हुसैन खां, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed