फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccine shortage, 13 centre crisis

वैक्सीन के लिए भटकते रहे लोग, 13 स्थानों पर नहीं हुआ टीकाकरण

Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
vaccine shortage, 13 centre crisis
ललितपुर। जनपद में बुधवार को लोग वैक्सीन लगवाने के लिए भटकते रहे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। 17 स्थानों की जगह मात्र चार स्थानों पर ही टीकाकरण किया गया, जबकि 13 जगह शिविर नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, रैनबसेरा, रावरपुरा, विकास भवन के अलावा महरौनी, जखौरा, मड़ावरा, बार समेत कुल 17 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन बुधवार को जिले में 17 की जगह मात्र चार स्थानों, जिसमें जिला अस्पताल में दो शिविर एवं महरौनी और जखौरा में एक-एक शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया, जबकि बाकी स्थानों पर शिविर नहीं लगने से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए घंटों परेशान होते रहे। उन्हें बिना वैक्सीन लगाए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो शिविर लगाए गए, जिनमें एक शिविर में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसमें एक शिविर में दस और दूसरे शिविर में 220 वैक्सीन लगाई गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा में लगाए शिविर में दस और महरौनी के शिविर में 110 टीका लगाए गए। इस प्रकार कुल 350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को जिला अस्पताल में कुल 310 और महरौनी में कुल 60 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस प्रकार जिले में बुधवार को कुल 720 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को वैक्सीन की संख्या इतनी ही थी। अब बृहस्पतिवार के लिए पांच हजार वैक्सीन के डोज आ गए हैं। आज सभी केंद्रों पर टीकाकरण पूर्व की तरह किया जाएगा।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed