फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccine demand increase, supply limited

वैक्सीन की मांग बढ़ी, आपूर्ति घटने से लोगों को मायूसी लग रही हाथ

Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
vaccine demand increase, supply limited
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
ललितपुर। संभावित तीसरी लहर आने के मद्देनजर खुद को सुरक्षित करने के लिए लोगों में वैक्सीन लगवाने की होड़ मची हुई है। इससे डोज की अचानक मांग अधिक बढ़ गई है। इसके सापेक्ष विभाग सेंटरों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस वजह से तमाम लोगों को बगैर वैक्सीन के मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी लहर के दौरान लोगों में वैक्सीन के प्रति भ्रांति बनी रही, जिससे अनेक लोग वैक्सीन लगवाने से कतराते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि टीकाकरण को भेजी गईं कई वायल पैक ही वापस हो गईं। वर्तमान में परिस्थितियां बदल गई, अब लोगों को संभावित तीसरी लहर का डर ज्यादा सता रहा है। इसके नजदीक आने की चल रही सूचनाओं से लोग खुद को जल्दी सुरक्षित करना चाहते हैं। यही वजह है कि सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लाइनें लग रही हैं। सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटरों पर भारी भीड़ जुुट जाती है। चिलचिलाती धूप में भी लोग वैक्सीन कराने को डटे रहते हैं। बिना पानी व खड़े रहकर भी वैक्सीन लगवा रहे हैं, इससे टीका के डोज की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में वैक्सीन के डोज की आपूर्ति में कमी आ गई है। जहां बीते माहों में जिले में प्रतिदिन आठ हजार से अधिक डोज प्राप्त हो रहे थे, जिनकी संख्या अब घटकर चार हजार तक पहुंच गई है। इससे लगातार वैक्सीन का टोटा हो रहा है। लोग सुबह दस बजे भी लाइन में लगने पर दो दिन बाद भी डोज नहीं लगवा पा रहे हैं, बारी आने के लिए धूप में बिना पानी के खड़े रहते हैं, नंबर आने तक टीका की वायल खत्म हो जा रहीं हैं। इससे सेंटरों पर पहुंच रहे लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। ऐसे में लोगों को टीका लगवाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वैक्सीन कम मात्रा में मिल रही है। दो दिन के लिए आठ हजार डोज मिले हैं, प्रतिदिन चार हजार डोज लगाए जा रहे हैं। अधिक डोज मिलने पर ज्यादा टीका लगाए जाएंगे।
डॉ. जेएस वक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed