{"_id":"60bfc6228ebc3e2e3545c03d","slug":"vaccination-program-officers-absant-notice-lalitpur-news-jhs196671526","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में उपस्थित नहीं होने पर लेखपाल, सेक्रेटरी व आंगनबाड़ी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में उपस्थित नहीं होने पर लेखपाल, सेक्रेटरी व आंगनबाड़ी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित की गई, जिसमें कोविड परिणामों व टीकाकरण के संबंध में समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिला चिकित्सालय पुरुष और जिला चिकित्सालय महिला में दो महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में रैन बसेरा, रावर इंटर कॉलेज, जिला न्यायालय, सूचना कार्यालय, विकास भवन, नगर संसाधन और अभिभावक स्पेशल गोविंद नगर और नेहरू नगर में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा, महरौनी, तालबेहट एवं बार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा एवं बिरधा व सेक्शन हॉस्पिटल तालबेहट में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। यह भी बताया कि टीकाकरण के लिए कोविन एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके साथ ही चार वर्कप्लेस जिला न्यायालय, विकास भवन, सूचना कार्यालय एवं नगर संसाधन केंद्र ऐसे भी बनाये गए हैं, जहां ऑनस्पोट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टीकाकरण कराया जा सकता है। इन सभी केंद्रों पर मंगलवार को कुल 2570 लोगों ने वैक्सीन लगवाई हैं, जिनमें 18-44 आयु वर्ग के 1826 एवं 45 से अधिक आयु वर्ग के 744 व्यक्ति शामिल हैं। मौके पर अवगत कराया गया कि मंगलवार को ग्राम पवा में टीकाकरण के दौरान लेखपाल, सेक्रेटरी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित नहीं थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, डा. जेएस बक्सी, डा. राजेश भारती उपस्थित रहे।