{"_id":"612940c08ebc3eb34c7e4191","slug":"vaccination-awareness-mushkan-express-lalitpur-news-jhs2029177169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान एक्सप्रेस लाएगी टीकाकरण के प्रति जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona veksin.jpg
- फोटो : corona veksin.jpg
Link Copied
बार (ललितपुर)। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को संचालित किए हुए आठ माह से ज्यादा समय हो गया। लेकिन अब भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने वैक्सीन की डोज कम लगवाई हैं। उनको नियम पालन और टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए यूनीसेफ और एलायंस फार इम्यूनाइजेशन एंड हेल्थ ने सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
महिलाओं में कोविड टीके के प्रति जागरूकता और कोविड उचित व्यवहार के लिए जनपद में मुस्कान एक्सप्रेस वैन की शुरुआत की गई है। जो दिसंबर माह तक जनपद के विभिन्न गांव में जाकर कोरोना टीकाकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. चतुर्भुज राजपूत और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्यान सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। डॉ. राजपूत ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों को चिह्नित करके मुस्कान एक्सप्रेस के लिए रूट बनाया है। इसके जरिए यह कोशिश होगी कि लोगों और महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए। यूनीसेफ से अर्पिता गुप्ता ने बताया कि मुस्कान एक्सप्रेस मोबाइल वैन को कोविड टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का संदेश देने वाली प्रचार सामग्री से लैस किया गया है। जिसमें कोविड किट, पोस्टर, बैनर, लीफलेट, ऑडियो वर्चुअल संदेश शामिल हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. केतन कुमार, डॉ. प्रेक्षा जैन, सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत ,रामकुमार गौतम, एलएचबी हेमलता के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।