फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vaccination: 45 plus people are more concerned about health

बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन में रखी अधिक रूचि, टीकाकरण हुआ 118 फीसदी

Wed, 15 Dec 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 45 plus people are more concerned about health
टीका करण शिविर में वैक्सीन लगवाते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले के शहरी क्षेत्र में युवाओं के मुकाबले बुजुर्ग सेहत के प्रति अधिक गंभीर हैं। यहां पर कोरोना से बचाव में कारगर वैक्सीनेशन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 118.30 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया है। वहीं अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 90.15 प्रतिशत युवाओं ने पहली डोज ली है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन को लेकर विभिन्न तैयारियों के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब अधिकांश लोग वैक्सीन को लेकर जागरूक हो गए हैं। इससे टीकाकरण में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग अधिक आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थिति यह है कि युवाओं की अपेक्षा बुजुर्ग सेहत के प्रति अधिक फिक्रमंद नजर आए हैं। प्रतिदिन लगभग दस हजार लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीपी शुक्ला ने बताया कि जनपद मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है। ऐसे में अधिक लोगों का आना-जाना ज्यादा है। बहुत से लोगों ने मध्य प्रदेश के जिलों में वैक्सीन लगवा ली है। इसके साथ ही अधिकांश लोग मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाते है। ऐसे लोगों ने अपनी सुविधानुसार वैक्सीन लगवाई है, जो लोग अभी वैक्सीन लगवाने के लिए रह गए हैं, उन्हें टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती ने बताया कि शहर में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 90.15 प्रतिशत हुआ है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 118.30 फीसदी लोगों ने टीका लगाया है। शहर वर्तमान में सभी ब्लॉकों से आगे चल रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष सत्र का आयोजन कर टीकाकरण की गति बढ़ाई जा रही है। इस दौरान विभिन्न गलियों में छूटे लोगों को चिन्हित कर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है।

जिले में अब तक 9.86 लाख लोगों ने टीकाकरण कराया है, जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2.90 लाख लोगों को प्रथम डोज लगाई गई हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवाई हैं। इसी तरह 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 6.24 लाख के मुकाबले 68.89 प्रतिशत प्रथम डोज लगी है। वहीं 1.62 लाख लोगों को दोनों डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed