{"_id":"5d2496da8ebc3e6cfa3be8b5","slug":"vaccant-plots-increasing-water-logging-lalitpur-news-jhs1431472147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या बढ़ा रहे खाली प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या बढ़ा रहे खाली प्लॉट
विज्ञापन
जलभराव की समस्या बढ़ा रहे खाली प्लॉट
ललितपुर। शहर में बरसात से हो रही जलभराव की समस्या को खाली प्लॉट और अधिक बढ़ा रहे हैं। इसे देख नगर पालिका ने प्लॉट मालिकों को नोटिस थमाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्लॉट मालिक जमा हो रहे पानी की निकासी की व्यवस्था करें, वरना उनसे सफाई का शुल्क जमा कराया जाएगा।
शहर के विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या किसी से छिपी नहीं है। कहीं, नालियों में पड़े अम्रुत योजना के पाइप पानी को अवरुद्ध कर रहे हैं, तो कहीं नालियों पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण है। इस कारण मामूली बरसात में ही नालियां उफना जाती हैं, जिससे सड़क ताल-तलैया नजर आने लगती हैं। लेकिन, पिछले तीन-चार दिन से हो रही तेज बरसात के कारण मोहल्ला तालाबपुरा, शांतिनगर, सरायपुरा, सावरकरचौक, आजादपुरा प्रथम, द्वितीय व तृतीय, सिविल लाइन प्रथम, गांधीनगर सहित कई मोहल्लों में जलभराव के कारण खाली प्लॉटों ने समस्या और बढ़ा दी है। मोहल्ला शांतिनगर और आजादपुरा में यह समस्या है। प्लॉटों में बरसात का पानी जमा हो जाने से बगल में बने मकानों में सीलन आ गई है। कई मकानों की दीवारों से पानी रिसकर मकानों के अंदर पहुंच रहा है। इससे लोगों को मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की चिंता सताने लगी है। हालांकि, मौजूदा समय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
उधर, नगर पालिका के अधिकारियों ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक-दो स्थानों पर नगर पालिका कर्मचारियों ने प्लॉटों में भरे पानी की निकासी कराई, लेकिन वार्ड सोलह आजादपुरा प्रथम के हालात अब तक नहीं बदले हैं। यहां अब भी कई प्लॉटों में बरसात का पानी भरा हुआ है। आजादपुरा द्वितीय में भी यही हाल बना है। इस वार्ड की कई नवीन कॉलोनियों में बरसात का पानी जमा होने की समस्या है।
विज्ञापन
कीचड़ में बदले रास्ते
मोहल्ला आजादपुरा में पूरन मास्साब के घर के सामने व बगल में जलभराव से कीचड़ की समस्या हो गई है। स्थानीय निवासी राजकुमार का कहना है कि हल्की बरसात में गली में लबालब पानी भर जाता है। अब जब पानी निकल गया है तो उसमें कीचड़ की समस्या हो गई है। यह समस्या कई अन्य संकरी गलियों में देखी जा रही है।
वार्ड ढलान पर होने की वजह से यहां चंडी मंदिर क्षेत्र तक का पानी पहुंचता है। कई नालों पर लोगों ने अतिक्रमण और अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी लिखित शिकायत नगर पालिका में की है। जब तक नाला और नाली अतिक्रमण से मुक्त नहीं होते, तब तक बरसात के पानी की निकासी मुश्किल है। बांध रोड पर नाला निर्माण कराने का भी प्रस्ताव है।
- हरिओम कुशवाहा, सभासद, आजादपुरा प्रथम
मोहल्ला आजादपुरा व तालाबपुरा में प्लॉट में भरे पानी की निकासी कराई गई है। जिन लोगों के प्लॉटों में बरसात का पानी भरा हुआ है, उन प्लाट मालिकों का पता लगाकर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर मौके पर पालिका के कर्मचारी पहुंचकर पानी की निकासी करा रहे हैं।
- डॉ. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद