फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   uttar pradesh day 2020-2021

जिले के विकास में मेडीकल कालेज हवाई अड्डा व ड्रग पार्क अभूतपूर्व साबित होगा

Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh day 2020-2021
उत्तर प्रदेश दिवस राजकीय इंटर कालेज पर आयोजित मेले में स्टाल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री मनोहर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला-युवा-किसान, सबका विकास-सबका सम्मान के तहत उत्तर प्रदेश दिवस-2021 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में अन्नावि दिनेश कुुमार की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रम व सेवायोजन मनोहर लाल पंथ व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत गीत का गायन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किसानों के कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा व बल्क ड्रग पार्क की स्थापना होने वाली है, जो ललितपुर के विकास में अभूतपूर्व साबित होगा। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, तालबेहट नपा अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। जिसके तहत दुग्ध विकास विभाग के अंतर्गत गोकुल पुरस्कार वर्ष 2018- 19 के लिए जितेंद्र मोतीखेड़ा, खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से लाभार्थी हरिओम तिवारी आदि अन्य लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, डीएफओ डीएन सिंह, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग आदि अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed