फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Utensil purchase bills will be double verified

Lalitpur News: बर्तन खरीद के बिलों का होगा दोहरा सत्यापन

Sun, 10 Nov 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Utensil purchase bills will be double verified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में बर्तन खरीद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय की खरीद के सत्यापन का निर्णय लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी सभी बिलों का स्थलीय स्थापन करेंगे। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गठित टीम इन बिलों व दुकानों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
शासन ने स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने व बच्चों को वितरण करने के लिए बर्तन खरीदने की खातिर धनराशि आवंटित की थी। शिकायतें आईं कि अधिकारियों से साठगांठ कर कुछ दुकानदार पूरे ब्लॉक में बर्तन आपूर्ति का ठेका लिए हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि बुक डिपो वाले स्कूलों में बर्तनों की सप्लाई दे रहे थे। शासन ने दो करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी थी। इससे डबल बर्नर चूल्हा, गैस पाइप लाइन, एल्युमिनियम व स्टील के भगौने, बड़ी परात, प्रेशर कुकर, स्टील की बाल्टी, लोहे की कड़ाही, चिमटे, चकला बेलन, बड़े तवे, लोटा, चाकू आदि की खरीद होनी है।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिए थे कि प्रधानाचार्य अपने हिसाब से गुणवत्ता परक सामग्री क्रय करेंगे। कुछ सप्लायर ने अधिकारियों से साठगांठ कर विकास खंड स्तर पर विद्यालयों में सप्लाई का ठेका ले लिया। गुणवत्ता हीन सप्लाई होने की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने बिलों का दोहरा सत्यापन व स्कूलों में बर्तनों की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बर्तन खरीद में किसी प्रकार की धांधली नहीं होगी। सभी विद्यालयों में खरीद का क्रास सत्यापन होगा।-
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed