फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   urenum

जनपद में फिर से जगी यूरेनियम की आस, मडावरा के पिसनारी क्षेत्र में आरक्षित किया गया एक ब्लॉक

Sat, 10 Sep 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
urenum
ललितपुर। जनपद में यूरेनियम जैसे खनिज की संभावनाएं फिर से प्रबल दिखाई दे रही हैं। पूर्व सर्वे के दौरान जनपद में जो तलाश की गई थी वह पूरी नहीं हो पाई थी। अब नए सिरे से मड़ावरा क्षेत्र में इसकी खोज प्रारंभ करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

मड़ावरा के पिसनारी क्षेत्र में रॉक फास्फेट खनन पट्टे के लिए जो ब्लॉक तैयार किए गए थे, उनमें से एक ब्लॉक को ग्लोबल टेंडर में शामिल नहीं किया गया है और इसे आरक्षित किया गया है। जहां पर भू-वैज्ञानिकों की टीम जांच करेगी। शुरूआती दौर में कुछ ऐसे पत्थर यहां से प्राप्त हुए थे। उनमें यूरेनियम की संभावनाएं प्रबल दिख रही हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र की धरती अपने भूगर्भ में बेशकीमती खनिज संपदाओं का भंडार समेटे हुए है। जिस कारण इस क्षेत्र को खनिज संपदाओं का क्षेत्र भी कहा जाता है। जनपद में आयरन व प्लेटिनम सहित अन्य खनिज तत्वों की पुष्टि हो चुकी है। अब जनपद में यूरेनियम होने की एक बार फिर से संभावनाएं जगी हैं। इसका कारण है कि मड़ावरा के पिसनारी क्षेत्र में खनिज तत्व के छह ब्लॉक तैैयार किए गए थे। जिसमें से रॉक फास्फेट के लिए पांच ब्लॉक से खनिज तत्व निकालने के लिए टेंडर निकाले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस क्षेत्र के एक ब्लॉक को आरक्षित करते हुए इसे टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। इस ब्लॉक में यूरेनियम होने की संभावना प्रबल है। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने इस ब्लॉक को आरक्षित कर किसी प्रकार की गतिविधि इस क्षेत्र में न करने के आदेश दिए गए है। प्रारंभिक जांच से तो स्पष्ट था कि यहां पर यूरेनियम की संभावना प्रबल है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी पुष्टि एवं क्वालिटी की सही जानकारी हो पाएगी। इस क्षेत्र के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण धातुओं की खोज खनन विभाग द्वारा जारी है।

ग्राम बंट क्षेत्र में हीरा होने के लगे हैं सुराग
खनिज विभाग द्वारा जनपद में खनिज तत्वों की खोज अभियान में तब बड़ी सफलता हाथ लगी थी जब खनिज विभाग को तहसील पाली के ग्राम बंट क्षेत्र में हीरा जैसे बेशकीमती धातु होने के सुराग हाथ लगे थे। खनिज विभाग ने ऐसे पत्थरों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। अब सबकी नजरें प्रयोगशाला से आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
जनपद में कई विशेष खनिज मिलने की संभावनाएं हैं। इसके लिए निरंतर शासन की गठित टीमों के द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
शशांक शर्मा, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed