{"_id":"63053574378de155646ac2d4","slug":"up-news-after-eight-days-of-marriage-bride-ran-away-with-five-thousand-rupees-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : शादी के आठ दिन बाद ही पांच हजार रुपये और जेवरात लेकर भागी दुल्हन, ससुराली कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : शादी के आठ दिन बाद ही पांच हजार रुपये और जेवरात लेकर भागी दुल्हन, ससुराली कर रहे तलाश
Wed, 24 Aug 2022 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:16 AM IST
सार
UP News : अब ससुराली दुल्हन व दलालों की खोज में जुटे हुए हैं। पीड़ित भरतपुर के गांव में भी अपनी दुल्हन को खोजने गया लेकिन दुल्हन का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने उसकी दुल्हन खोजने में मदद एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विस्तार
ललितपुर के एक गांव की एक युवती की शादी मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव में हुई थी लेकिन दुल्हन शादी के आठ दिन बाद ही ससुराल से पांच हजार रुपये और जेवरात लेकर भाग गई। अब ससुराली दुल्हन व दलालों की खोज में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना सुरखी क्षेत्र के ग्राम रोसरा निवासी कृष्ण कुमार ने सागर के एसपी को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करने के लिए जिला सागर के गांव निवासी व्यक्ति ने ललितपुर की एक महिला से उसका संपर्क करा दिया। जिस पर महिला उसके घर आई और ललितपुर के एक गांव निवासी युवती से पांच जून को शादी करा दी। लेकिन आठ दिन बाद ही उसकी दुल्हन घर में रखे पांच हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गई।
विज्ञापन
उसने दुल्हन व उक्त महिला को कई बार फोन लगाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। इसमें अन्य लोगों के भी शामिल होने थी उसने आशंका जताई है। पीड़ित भरतपुर के गांव में भी अपनी दुल्हन को खोजने गया लेकिन दुल्हन का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने उसकी दुल्हन खोजने एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन