फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: The wait is over, high school and intermediate results will be declared today

यूपी बोर्ड : इंतजार खत्म, आज आएगा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट

Fri, 25 Apr 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board: The wait is over, high school and intermediate results will be declared today
- छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों को इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज आएगा। रिजल्ट आने को लेकर छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ गई हैं। वहीं, छात्रों के अभिभावक भी अपने बच्चों के आने वाले रिजल्ट को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

जिले में 24 फरवरी से 49 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 19875 और इंटरमीडिएट के 17435 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा हुई थी। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को छोड़ दिया था। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को जानकारी मिली कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर रहा है। इसके बाद से परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ गईं। सभी ने अपने-अपने दावे करना शुरू कर दिया है। वहीं, छात्रों के माता-पिता और अभिभावक भी रिजल्ट को लेकर उत्साहित होने के साथ साथ चितिंत भी हैं। स्कूल प्रबंधन भी अपने स्कूल के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर घबराहट में है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अभी से सोशल साइट पर रिजल्ट देखने की लिंक और साइट को खोजने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed