फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Students get another chance to correct errors in details

यूपी बोर्ड : छात्रों को विवरणों में त्रुटि सुधार का मिला एक और मौका

Tue, 20 Jan 2026 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Students get another chance to correct errors in details
25 जनवरी तक डीआईओएस कार्यालय में प्रकरण जमा कराएंगे प्रधानाचार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्रों के विवरणों में त्रुटि होने पर उसमें सुधार करने के लिए बोर्ड ने एक मौका और दिया है। इसके तहत प्रधानाचार्य ऐसे प्रकरणों को आवश्यक प्रपत्रों, अभिलेखों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 25 जनवरी तक जमा कर सकेंगे।


फरवरी माह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा में संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के डाटा में त्रुटि में सुधार के लिए बोर्ड ने अंतिम मौका दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक बताया कि 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षिक विवरण में शेष रह गई त्रुटियों के संशोधन का अवसर प्रदान किया गया है। इसमें छात्र जन्मतिथि, विषय, लिंग, छात्र और माता-पिता के पूर्ण नाम में लंबित संशोधन से जुड़े सभी प्रकरणों को निर्धारित प्रक्रिया से पूरा किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया और ऐसे प्रकरणों को आवश्यक प्रपत्रों, अभिलेखों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 25 जनवरी तक जमा कराने को कहा गया है। इसके बाद की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed