फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Question papers will be kept in double lock at the examination center

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Question papers will be kept in double lock at the examination center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर अलग कक्ष में डबल लॉक में रखा जाएगा। इस कक्ष पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
24 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 30,965 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें हाईस्कूल के 17,107 और इंटरमीडिएट के 13,858 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों को तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर के माध्यम से नजर रखी जाएगी। पूर्व में प्रश्नपत्रों को प्रधानाचार्य के कक्ष में रखा जाता था। लेकिन, इस बार इसे परीक्षा केंद्र पर एक अलग कक्ष में डबल लॉक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

-------
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए अलग कक्ष में डबल लॉक में रखा जाएगा। चौबीस घंटे यहां सीसीटीवी की निगरानी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed