{"_id":"696e7a4511267623f702ae8f","slug":"up-board-intermediate-practical-exam-will-be-held-at-57-centres-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150134-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 57 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 57 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी
विज्ञापन
- कैमरों की निगरानी में परीक्षा देंगे छात्र, सुरक्षा रहेगी कड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों की 24 जनवरी से शुरू हो रही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 57 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में छात्र परीक्षा देंगे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तेजी से तैयारी करने में जुटा हुआ है।
बोर्ड परीक्षा से पूर्व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद विभाग इनकी तैयारियों में जुटा था। अब बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बोर्ड ने 57 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। केंद्र निर्धारित होने के बाद विभाग इन विद्यालयों में सभी तैयारियों को पूरा कराने में जुटा हुआ है। यहां पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। वहीं, प्रयोगात्मक परीक्षा को सुचिता और शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए अन्य उपाय अपनाए जा रहे हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। इसके साथ परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रयोगात्मक परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं की केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पूर्व पूरी तरह से चेकिंग की जाएगी और कोई आपत्तिजनक चीज न मिलने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित हो गए हैं। 57 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन तरीके से कराई जाएगी।
दस सेक्टर मजिस्ट्रेट हुए नामित
प्रयोगात्मक परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसके साथ ही चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व के तौर पर नामित किया गया। नामित किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान आवंटित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे।