{"_id":"5e62a6e88ebc3eeadd76ab80","slug":"up-board-exam-finished-lalitpur-news-jhs1619107170","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का समापन हो गया। इस दौरान हाईस्कूल में कुल 1386 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में कुल 661 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा पूरी परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़ा गया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए इस बार व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन से लेकर डीआईओएस कार्यालय, केंद्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में लगे वॉयस रिकॉर्डर कैमरे से जॉच तथा उड़ाका दल लगातार परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी बनाए रखे, जबकि जनपद स्थित कंट्रोल रूम से सीधे परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में जनपद में कुल 36946 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए कुल 47 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से 518 एवं बेसिक शिक्षा विभाग से 1557 शिक्षक कक्ष निरीक्षक तैनात रहे। जनपद में 4 सचल दल परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। इस दौरान हाईस्कूल का एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया था। बाकी पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। अंतिम दिन जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने जीजीआई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम मलिक व आलोक प्रकाश सिंह आदि साथ रहे।