फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unwanted wishkey

22 ड्रम में भरा 4400 किलोग्राम महुए लहन नष्ट

Mon, 07 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 07 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस, पीएसी, आबकारी और क्यूआरटी ने निकटवर्ती ग्राम घटवार स्थित कबूतरा डेरा पर संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान खेतों में रखे 22 ड्रम में भरा करीब 4,400 किलोग्राम महुए का लहन नष्ट किया गया। वहीं, 100 लीटर तैयार कच्ची शराब सहित तीन महिलाएं पकड़ी गईं।
विज्ञापन



पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी और आबकारी दल ने रविवार को ग्राम घटवार स्थित कबूरा डेरा पर संयुक्त छापेमारी की। छापामार दल को देखकर अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों में भगदड़ मच गई। महिला आरक्षियों ने घेराबंदी करके घटवार निवासी सीमा कबूतरा, गिरजा कबूतरा और रेखा कबूतरा को 100 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन




इसके बाद डेरा की सघन चेकिंग की गई। खेतों की मेड़ पर रखे 22 ड्रमों में भरा महुए का लहन बहाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शमीम खान, वीके सिंह, प्रधान आरक्षी रमाशंकर मिश्रा, राजेश कुमार, महिला आरक्षी हिृदेश यादव, रानी परिहार, संध्या पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed