फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Underpass work at Calguan intersection 60 percent complete

Lalitpur News: कैलगुआं चौराहे पर अंडरपास का काम 60 फीसदी पूरा

Sun, 08 Sep 2024 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Underpass work at Calguan intersection 60 percent complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर कैलगुआं चौराहा से बानपुर की ओर जाने वाले वाहनों और राहगीरों को होने वाली परेशानी से जल्द निजात मिलेगी। यहां निर्माणाधीन अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। करीब 60 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। जल्द ही अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
नेशनल हाईवे 544 का करीब 80590 किलोमीटर हिस्सा जिले से होकर गुजरता है। झांसी से ललितपुर के गोविंद सागर बांध तक एनएचएआई झांसी के अधिकार क्षेत्र में है। जबकि, गोविंद सागर बांध से मध्य प्रदेश के सागर तक की जिम्मेदारी और निगरानी का काम एमपी का एनएचएआई सागर करता है। हाईवे बनने के बाद जब इस पर वाहनों का आना जाना शुरू हुआ तो हादसों में लोगों की जान जाने लगी। इसे देखते हुए जनपद की सीमा के अंदर हाईवे पर दस ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए और हादसे रोकने के लिए एनएचएआई ने इन क्षेत्रों में सर्वे शुरू किया था।
विज्ञापन

सर्वाधिक हादसे कैलगुआं चौराहे पर होना पाया गया। यहां एक अंडरपास बनाने का काम वर्ष 2022 में शुरू किया गया। प्रथम चरण में दोनों ओर 300-300 मीटर की सर्विस रोड बनाई गई। वाहनों को इस सर्विस रोड से निकाला जाने लगा। इसके बाद अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया। वर्तमान में अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। रात में भी यहां निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ललितपुर से सागर तक 26 अंडरपास हैं प्रस्तावित : हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई ने सागर से ललितपुर के गोविंद सागर बांध तक सर्वे किया था। 26 तिराहे व चौराहे ऐसे मिले, जहां ज्यादा हादसे हो रहे थे। जिले की सीमा में ग्राम घटवार तिराहा और गौना क्षेत्र शामिल था, जबकि अन्य 24 स्थान मध्य प्रदेश के सागर क्षेत्र में हैं। इन सभी स्थानों पर अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है। जिले के गौना क्षेत्र में अंडरपास बनाने का काम चल रहा है।
-------
कैलगुआं चौराहे पर हादसों को रोकने के लिए अंडरपास निर्मित कराया जा रहा है। निर्माण तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा।
इंजी. सुनील कुमार जैन, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article