फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Uncontrollable car fell into dry river 25 feet below, three injured

Lalitpur News: बेकाबू कार 25 फूट नीचे सूखी नदी में गिरी, तीन घायल

Sat, 14 Jan 2023 09:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car fell into dry river 25 feet below, three injured
बांसी/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी में हाईवे स्थित खरखरी पुल पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार अचानक से डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर को पार करते हुए पलटकर रेलिंग तोड़कर हाईवे पुल से करीब बीस फुट नीचे सूखी खरखरी नदी में जा गिरी। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर वह उपचार के लिए झांसी चले गए। एक सवार को कम चोट आने पर उसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन

कस्बा के पास हाईवे स्थित खरखरी नदी के पुल पर शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे झांसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डिजायर कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे के दूसरी ओर झांसी से आने वाली सड़क पर पलटते हुए पुल की रेलिंग तोड़कर खरखरी नदी में पानी से दूर जमीन पर गिर पड़ी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे तीन कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और इनमें घायलों को एंबुलेंस से तालबेहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। कार में सवार घायल मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर निवासी संभव जैन (38) पुत्र कैलाश चंद्र जैन, झोकन बाग झांसी निवासी अकरम खान (40) एवं सिमराह सदर बाजार झांसी निवासी जय सिंह (38) पुत्र मुन्नालाल शामिल हैं। बताया गया कि वह सभी कार सवार इंदौर से लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

बांसी पुलिस चौकी प्रभारी सुुजीत मिश्रा ने बताया कि कार सवार इंदौर से लौट रहे थे। तभी कस्बा बांसी में खरखरी नदी के पुल पर कार पलट गई थी। जिसमें सवार दो घायलों को एंबुुलेंस बुलाकर झांसी भेजा गया है। जबकि एक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed