फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unauthorised texi stand cause traffic jam

सड़क सुरक्षा माह की धज्जियां उड़ा रहे अवैध टैक्सी स्टैंड

Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
unauthorised texi stand cause traffic jam
बड़ी पानी की टंकी के पास खड़ी टैक्सी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में यातायात माह में भी नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां पर टैक्सी चालक सवारियों को बिठाने के चलते चौराहों पर सड़क पर ही खड़ी कर रहे हैं। वहीं, सवारियों को बिठाने के लिए भी बीच सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे जाम जैसे हालात बन जाते हैं। चार पहिया वाहनों की निकासी तो दूर दो पहिया वाहन भी निकल पा रहे हैं। यह हाल शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहों का है, तो अन्य स्थानों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। इसमें सुरक्षित यात्रा के लिए कई नियम बताए जाते हैं। साथ ही वाहनों को सड़क पर व किनारे खड़ा न कर पार्किंग में खड़ा करने की सलाह दी जाती है। टैक्सियों को नियमानुसार सवारियां बिठाए जाने समेत तमाम जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

लेकिन शहर में अधिकांश टैक्सी चालक खुले आम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थित यह है कि सवारियों को बिठाने के लिए कहीं भी खड़ी कर रहे हैं। चौराहों व बीच सड़क पर खड़ी करने से जाम की स्थिति तक बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी पानी की टंकी के पास खड़ी टैक्सी बांसी की ओर जाती हैं। कई बार अधिक टैक्सी खड़ी होने से चालक सड़क पर तक खड़े देते हैं। इसमें पानी की टंकी से कर्पूरी ठाकुर चौराहा मार्ग और जेल चौराहा मार्ग प्रभावित हो जाता है। अधिक टैक्सी खड़ी होने से सवारियां इधर-उधर होती हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है।
---
सदर कांटा से घंटाघर जाने वाले मार्ग में तिराहे पर अधिकांश टैक्सी चालक वाहनों को खड़ा कर देते हैं। तीन से चार टैक्सी तक खड़ी हो जाती है। चालकों द्वारा टैक्सी मोड़ने पर सड़क जाम हो जाती है। सड़क पर टैक्सी खड़ी होने से भी यह समस्या हो जाती है। कई बार तो सड़क के दोनों ओर तक खड़ी कर देते हैं।
---
अभिलाषा पेट्रोल पंप प्रमुख चौराहों में से एक हैं। यहां से बस स्टैंड, जिला अस्पताल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीएसए कार्यालय आदि क्षेत्रों में लोगों का आवागमन रहता है। लेकिन सड़क पर टैक्सियों का जमावड़ा बना रहता है। कई बार तो इनके खड़े होने से एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं।

शहर में नझाई बाजार में अधिकांश समय अधिक भीड़ जुटी रहती है। सब्जी वाले मुख्य गेट के सामने ही चालक टैक्सियों को खड़ा कर देते हैं। इनकी संख्या अधिक होने से लोगों दायें-बायें से तक नहीं निकल पाते हैं। कई बार अचानक खड़ी करने से दुर्घटनाओं तक का खतरा हो जाता है।

सदर कांटे के पास खड़ी टैक्सी

सदर कांटे के पास खड़ी टैक्सी- फोटो : LALITPUR

अभिलाषा पेट्रोल पम्प के आगे खड़ी टैक्सी

अभिलाषा पेट्रोल पम्प के आगे खड़ी टैक्सी- फोटो : LALITPUR

नजाई बाजार के सामने रोड पर खड़ी टैक्सी

नजाई बाजार के सामने रोड पर खड़ी टैक्सी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed