फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   uma bharti give debt free card

सरकार की मंशा गो रक्षा और कृषि को बढ़ावा देना : उमा

Tue, 10 Oct 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Tue, 10 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
uma bharti give debt free card
administration news - फोटो : demo pic
ललितपुर। सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ब्लॉक जखौरा स्थित मंडी परिसर में आयोजित ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि किसान ही है, जिसका उदाहरण उन्होंने एक रोचक कहानी सुनाकर दिया। उन्होेंने कहा कि देश का विकास देश के किसान पर निर्भर है। पहले खेती केवल संतुष्टि का धंधा होती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा कृषि में नई तकनीक लाये जाने के कारण यह लाभ का धंधा बन चुकी है। सरकार की मंशा गो रक्षा और कृषि को बढ़ावा देना है। सरकार हर पल केवल किसान के हित की बात सोचती है। सरकार किसान के हित में अनेको योजनाएं चला रही है, जिनमें से एक फसल ऋण मोचन योजना है। जिसका लाभ देश के हजारों किसानों को पहुंच रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विकासखंड जखौरा के ग्राम जखौरा, सिरसी, लागौन, आलापुर, ननौरा, लखनपुरा, नदनवारा, घिसौली, मैनवार, बरौदा स्वामी तथा गोरा के ग्रामीणों को कुल 426 ऋण मोचन प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया, जिनमें से 10 किसानों को मंच पर बुलाकर केंद्रीय मंत्री ने ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किये। शेष किसानों को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा  जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों का नाम तथा सरकार द्वारा ऋण मोचित धनराशि को पढ़कर भी सुनाया गया।

प्रमाण पत्र वितरण के बाद जिलाधिकारी ने केंद्रीय मंत्री सहित कार्यक्रम मेें उपस्थित अतिथियों एवं किसानों को कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा सरकार का उद्देश्य किसानों की मदद करना है और सरकार अपने घोषणा पत्र के सबसे महत्वपूर्ण वादे को समय पूरा कर रही है। इस ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि बिना किसी बिचौलिये के सरकारी अनुदान सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए, जिससे वे इन योजनाओं पूरा लाभ उठा पायें। अगर इन सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो वह जिलाधिकारी कार्यालय आकर बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी किसान सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहें एवं अपना आधारकार्ड अपने बैंक खाते से अवश्य लिंक करायें, जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, खंड विकास अधिकारी जयसिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, जगदीश सिंह लोधी एडवोकेट, बब्बू राजा बुंदेला, देवेंद्र गुरू, शशि शेखर पांडेय, चंद्रशेखर पंथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed