फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two welcome gates will be built on the borders of Madhya Pradesh road with three crore rupees

Lalitpur News: तीन करोड़ से मध्यप्रदेश मार्ग की सीमाओं पर बनेंगे दो स्वागत द्वार

Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two welcome gates will be built on the borders of Madhya Pradesh road with three crore rupees
- स्वीकृति मिलने पर तुरंत शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद से मध्यप्रदेश जाने वाले मार्ग में सीमा पर स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सीमा पर सौंदर्यीकरण के लिए दो स्वागत द्वार की कार्य योजना भेज दी, जिस पर शासन ने दोनों द्वारों के निर्माण के लिए विभाग से एस्टीमेट मांगा है। विभाग ने मड़ावरा-गिरार व गुढ़ा-भदौरा मार्ग में 3.10 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया है। अब सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

जनपद से मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले मार्ग में सीमा पर सौंदर्यीकरण नहीं है। कुछ मार्ग में तो सीमा तक का पता नहीं चलता है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने मडावरा-गिरार व गुढ़ा-भदौरा मार्ग में सीमा पर सौंदर्यीकरण के लिए स्वागत द्वार की कार्ययोजना बनाई थी। लगभग चार माह पहले कार्ययोजना शासन को भेजी थी। अब शासन ने दोनों मार्ग में स्वागत द्वार के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट मांगे हैं। विभाग ने सर्वेकर एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें मड़ावरा से गिरार मार्ग में सीमा पर 2.4 करोड़ व गुढ़ा-भदौरा छापछौल मार्ग में मध्यप्रदेश की सीमा पर 1.6 करोड़ से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इस तरह से दोनों स्वागत द्वार 3.10 करोड़ से बनेंगे। अब जल्द ही इन दोनों कार्यों की ईएफसी होगी। इसके साथ ही स्वीकृति मिलते ही बजट जारी हो जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे सीमाओं पर सौंदर्यीकरण होगा। इस संबंध में जय प्रकाश खरे, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed