{"_id":"660db43f9d120d1f690c824c","slug":"two-rewarded-criminals-arrested-for-misbehaving-with-a-policeman-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112734-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिसकर्मी से अभद्रता में दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिसकर्मी से अभद्रता में दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने वाले 25-25 हजार रुपये के दो ईनामी बदमाशों को पुलिस ने दो तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली सदर में तैनात सिपाही जुगल साहू की बाइक को 15 मार्च को तालाबपुरा रोड पर साईं मंदिर के पास तीन युवकों ने लात मारकर गिरा दिया था। जब सिपाही ने इसका कारण पूछा तो उसके साथ अभद्रता की गई थी। यह घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई थी। कोतवाली में राज राजा, शक्ति बाल्मीकि और अजय राजा के खिलाफ गाली गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो एसपी ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
मंगलवार रात एसओजी-सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस ने गोविंद सागर बांध तिराहा हाईवे के पास से शक्ति बाल्मीकि निवासी साईं मंदिर के पास मोहल्ला आजादपुरा और अजय राजा निवासी बयाना नाला के पास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण सिंह, एसओजी टीम प्रभारी राहुल राठौर, सदर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, योगेंद्र चौहान, भानुप्रताप रिछारिया आदि शामिल रहे।