फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two projects worth Rs 2 crore 34 lakh pending

Lalitpur News: दो करोड़ 34 लाख की दो परियोजनाएं लटकीं

Sun, 08 Sep 2024 03:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Two projects worth Rs 2 crore 34 lakh pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो करोड़ 34 लाख रुपये की दो परियोजनाएं लटकी हुई हैं, जिसमें मानसरोवर झील तालबेहट व संत कबीर मंदिर पिसनारी में पर्यटन विकास के कार्य शामिल हैं। शासन ने पूरी धनराशि भेज दी है, लेकिन कार्य धीमी गति से हो रहा है।

तहसील तालबेहट मानसरोवर झील पर पर्यटन विकास योजना का कार्य चल रहा है। शासन ने यहां सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। दुकानों का निर्माण, शौचालय, कैंटीन, पाथवे आदि बनना था। इस कार्य को नवंबर 2023 में पूर्ण होना था, लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। जबकि शासन ने पूरी धनराशि अवमुक्त कर दी है। वहीं, जनपद मुख्यालय पर संत कबीर मंदिर पर सुंदरीकरण के लिए 88 लाख 68 हजार रुपये शासन ने स्वीकृत किए थे। इस धनराशि से शौचालय, मंच, पाथवे, कुटी मरम्मत, ध्यान कक्ष का निर्माण होना था। अभी कई कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं। यह योजना नवंबर 2023 में पूर्ण होनी थी। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने बताया कि इन दोनों योजनाओं पर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। दूसरी किस्त में विलंब होने के कारण कार्य की प्रगति धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed