फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two policemen given forced retirement

दो पुलिस कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Tue, 09 Jul 2019 07:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
two policemen given forced retirement
दो पुलिस कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में तैनात 50 वर्ष से ऊपर के दो पुलिस कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बाद भी इनकी कार्य पद्धति में सुधार नहीं हो रहा था। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी है। जिन पुलिस कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें सिपाही नारायण दास और रामकिशोर सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ऐसे कर्मचारियों की मानीटरिंग की जा रही है, जो काम नहीं कर रहे हैं। इसी आधार पर दोनों पुलिस कर्मचारियों की छटनी की गई है। इसमें से एक पुलिस कर्मी थाना तालबेहट में, जबकि दूसरा पुलिस कर्मी पुलिस लाइन में है। इनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है। काम में अक्षम पाए जाने पर इन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को तीन माह का एडवांस वेतन देकर सेवानिवृत्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उनके स्थान पर नौजवानों की भर्ती होगी, जो नई ऊर्जा से काम करेंगे। बता दें कि पूरे प्रदेश में ऐसे कर्मचारियों की छटनी चल रही है, जो पचास वर्ष की उम्र परूू कर चुके हैं और ड्यूटी करने में खुद का अक्षम पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed