{"_id":"63712ea621dbf322e9085b0a","slug":"two-people-selling-food-items-unloaded-from-shatabdi-express-lalitpur-news-jhs232829021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस से उतारे खाद्य सामग्री बेचने वाले दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस से उतारे खाद्य सामग्री बेचने वाले दो लोग
विज्ञापन
ललितपुर। शताब्दी एक्सप्रेस में प्रतिबंधित चॉकलेट और खाद्य सामग्री बेचने की शिकायत पर हड़कंप मच गया। यात्री ने रेलमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की। जिस पर अफसरों ने खाद्य सामग्री बेचने वाले दो लोगों को हबीबगंज स्टेशन पर उतारकर सामग्री की गुणवत्ता जांची। हालांकि जांच में सामग्री वैध पाई गई।
शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट करके ट्रेन में प्रतिबंधित चॉकलेट एवं स्नैक बेचने की शिकायत की थी। जिसके जानकारी लगने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेल मंत्री का मेसेज जब तक मिला ट्रेन तब तक हबीबगंज पहुंच गई थी।श्
हबीबगंज पहुंचने पर शताब्दी एक्सप्रेस में सामग्री बेच रहे लोगों के सामानों की जांच आईआरसीटीसी द्वारा की गई। जिसमें पाया गया कि जो सामग्री बेची जा रही थी, वह वैध है। इसके बाद आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
पीआरओ भोपाल मंडल सूबेदार ने बताया कि किसी यात्री ने प्रतिबंधित चॉकलेट एवं स्नैक बेचे जाने की शिकायत की थी, लेकिन आईआरसीटीसी की जांच में वह बेची जा सकती है, वह प्रतिबंधित नहीं है। यात्री को सही जानकारी नहीं थी।