{"_id":"63526c5cefd18e0d8830abbb","slug":"two-people-died-and-two-injured-due-to-mud-mound-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मिट्टी का टीला धसकने से दो लोगों की दबकर मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मिट्टी का टीला धसकने से दो लोगों की दबकर मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 21 Oct 2022 03:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:24 PM IST
सार
ये लोग गांव में अवैध खनन वाले इलाके में एक टीला से मिट्टी लेने गए थे। जिस समय ये लोग मिट्टी खोद रहे थे तभी टीला धसक गया और मिट्टी में चारों लोग दब गए।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के पूरा कला अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में मिट्टी की खदान गिरने से दो युवाओं की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव विजयपुरा निवासी नीरज कुशवाहा 22, जीतू कुशवाहा 19, सोनू 28 और बबलू 30 वर्षीय शुक्रवार को गांव में अवैध खनन वाले इलाके में एक टीला से मिट्टी लेने गए थे। जिस समय ये लोग मिट्टी खोद रहे थे तभी टीला धसक गया। मिट्टी में चारों लोग दब गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने सभी को जैसे-तैसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने नीरज और जीतू को मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू और बबलू का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम अमित कुमार बाजपेई और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन