फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two people dead for accident

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Fri, 20 Nov 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two people dead for accident
ललितपुर। खेत से वापस आ रहे वृद्ध किसान व रिश्तेदारी से लौट रहे एक युवक की अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरुआ निवासी देवजीत सिंह (27) पुत्र करनसिंह 17 नवंबर की शाम को छह बजे घर से अपनी पत्नी व पत्नी की बहन को लेकर रिश्तेदारी में ग्राम दैलवारा गया था। रात्रि में आठ बजे पत्नी व उसकी बहन को वापस ला रहा था। इसके पीछे उसकी पत्नी का बहनोई व बहन भी गाड़ी से आ रहे थे। राजघाट रोड पर पिसनारी में ढाबा के पास रास्ते में एक गाय को बचाने का प्रयास करते समय बाइक फिसल गई और तीनों गिर गए। रिश्तेदार सचिन व उसकी पत्नी और आस-पास के लोगों की मदद से जिला अस्पतल लाए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। जहां से हालत में सुधार न होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां पर 18 नवंबर की शाम को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव को लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी लाए। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा हरलाल ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था, इकलौता बेटा था, जिसकी दो पुत्रीं व एक लड़का है।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा निवासी सरियां (67) पुत्र दलपा अहिरवार बुधवार की शाम को साढ़े छह बजे खेत से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान गांव में ही आंबेडकर पार्क पास पीछे महरौनी की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र महरौनी लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिवलाल ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed