फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two motorcycle acident a people dead

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

Fri, 19 Jun 2020 06:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Two motorcycle acident a people dead
दुर्घटना - फोटो : ????????
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम वीर के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिल्ला निवासी किशन (40 वर्ष) पुत्र कीरत राजपूूत बृहस्पतिवार को अपनी बहन के यहां ग्राम सतवांसा में शादी में शामिल होने के लिए गया था। जिसके बाद वह रात में ही करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस लौट रहा था और अभी वह ग्राम वीर के पास ही पहुंचा था कि पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी थाना बानपुर पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को महरौनी अस्पताल में उपचार को भेजा, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बहनें हैं, जिनमें एक ग्राम पटौराकलां में रहती है, जबकि दूसरी सतवांसा में। मृतक के चचेरे भाई आशाराम ने बताया कि किशन की दोनों बहनों की शादी हो चुकी है और वह अकेला ही था एवं उनके पास ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed