{"_id":"61db372f52219750e165f243","slug":"two-months-after-the-operation-the-woman-s-condition-deteriorated-and-died-lalitpur-news-jhs212797021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के दो महीने बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के दो महीने बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम महोली में ऑपरेशन के दो महीने बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
थाना बालाबेहट के ग्राम महोली निवासी रचना (35) पत्नी राजेंद्र कुमार सेन ने चार महीने पहले छठवी संतान (बेटा) को जन्म दिया था। इसके बाद बिरधा स्वास्थ्य केंद्र में 02 दिसंबर 2021 को नसबंदी शिविर में परिवारजनों ने उसका ऑपरेशन कराया था। इसके अगले ही दिन उसे दर्द हुआ तो परिवारीजन उसे बिरधा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इसके 25 दिन बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने पर परिजन उसे घर ले गए, जहां चिकित्सकों के परामर्श से दवाइयां देते रहे। रविवार को सुबह रचना की हालत अचानक से खराब होने से उसकी घर में ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी थाना बालाबेहट पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति राजेंद्र कुमार सेन ने बिरधा स्वास्थ्य केंद्र में उसकी पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप लगाया है, जिसकी वजह से उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। मृतका की चार बेटियां और दो बेटे हैं। जिनमें सबसे छोटा बेटा चार महीने का है।