फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two lad ded in road accident

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 30 Sep 2019 07:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
two lad ded in road accident
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

ललितपुर/ खितवांस। थाना महरौनी अंतर्गत खितवांस पुलिस चौकी के सामने महरौनी रोड पर एक चार पहिया वाहन की टक्कर से ग्राम भरतपुर निवासी दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम भरतपुर निवासी कन्हई (32) पुत्र मुलुआ कुशवाहा एवं जमुना (30) पुत्र डोमा सोमवार को किसी कार्य से ललितपुर आए थे करीब चार बजे ललितपुर से महरौनी की ओर जा रहे थे। वह खितवांस पुलिस चौकी के सामने ही पहुंचे थे कि महरौनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

खितवांस चौकी चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों घायलों को उठाया और 108 एंबुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को ललितपुर जिला चिकित्सालय लेकर रवाना हुए, लेकिन जिला चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास मिले दस्तावेजों व गांव के ही कुछ लोगों की मदद से मृतकों की पहचान की गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी । टक्कर मारने वाली कार के सवार इंदौर के निवासी हैं। वह टीकमगढ़ से ललितपुर होते हुए इंदौर जा रहे थे। कार चालक को पुलिस चौकी में रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed