फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two laborers died by being buried while digging the soil

मिट्टी खोदते समय दबकर दो मजदूरों की मौत

Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died by being buried while digging the soil
तालबेहट। शुक्रवार को थाना पूराकलां के ग्राम विजयपुरा में खदान की मिट्टी में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मिट्टी हटवाकर मजदूरों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

ग्राम विजयपुरा के मजरा तिवारीवारा में शुक्रवार दोपहर दीपावली के त्योहार को लेकर घर में आंगन की छपाई के लिए लाल मिट्टी खोद रहे थे। तभी खदान की मिट्टी ढहने से तिवारीवारा का सोनू (25) और नीरज (22) पुत्र पूरन कुशवाहा, बल्लू (30) पुत्र मुंना व मजरा परसावारी निवासी जीतू (19) पुत्र सुकराम दब गए। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओमबाबू तिवारी ने जेेसीबी से मिट्टी हटवाकर दबे लोगों को निकलवाकर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी तालबेहट भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज और जीतू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार भी पहुंच गए और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद सीएचसी आकर घायलों का हाल चाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed