फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two killed, one injured in collision between tractor and bike

Lalitpur News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in collision between tractor and bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौजना (ललितपुर)। सोमवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के जनपद सागर में गांव पिथौरिया निवासी उत्तम (19) व सुनील (30) निवासी रघुनाथपुरा, ललितपुर अपने एक साथी के साथ बाइक से सौजना मार्ग से जा रहे थे। ग्राम रुकुवाहा के निकट ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उत्तम व सुनील को मृत घोषित कर दिया। तीसरे व्यक्ति के बेहोश होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों लोग टीकमगढ़ के ग्राम बड़ागांव स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई और दो की मौत हो गई और तीसरे की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed