फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two home theft

दो सूने घरों में ताले तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

Thu, 31 Dec 2020 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
two home theft
महरौनी में चोरी के बाद घर मे बिखरा पड़ा सामान - फोटो : LALITPUR
महरौनी/ललितपुर। कस्बा महरौनी में मंगलवार की देर रात को टीकमगढ़ रोड दयानंद नगर स्थित दो अलग-अलग घरों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर लिए। एक मकान से बेटी की शादी को रखे चार लाख रुपये नगद और आधा किलो चांदी चोरी की गई। जबकि दूसरे मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को चोरों ने कस्बा के टीकमगढ़ रोड स्थित दयानंद नगर में दो अलग-अलग घरों को सूना पाकर नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया है। कस्बा के टीकमगढ़ रोड स्थित अनीता सिंह पत्नी स्वर्गीय गोविंद सिंह अपने बच्चों के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी के विवाह की तैयारियों के लिए घर में लगभग सवा चार लाख रुपये और लगभग आधा किलो चांदी रखी थी। मंगलवार रात को वह अपने मायके टीकमगढ़ रोड पर स्थित चकबंदी आफिस के पास देर रात होने के चलते मायके में ही रुक गई और अगले दिन बुधवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंची तो दरवाजे की कुंडी व ताले टूटे पड़े थे और घर के अंदर जाने पर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था, जिसे देखकर वह चीखपुकार करने लगी। इस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और महरौनी पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी के विवाह को रखे चार लाख रुपये नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पास ही बने स्वर्गीय प्रानसिंह के मकान में किराए से रह रहे पूर्व प्रधान सोजना महेंद्र सिंह के पुत्र चंद्रभान सिंह के कमरे के भी ताले टूटे पडे़ थे और कुछ चाबियां दरवाजे के पास नाली में पड़ी मिली। घर के अंदर जाकर देखा तो फर्श पर पैरों के निशान बने थे। तो वहीं अंदर के कमरों में सूटकेस का सामान बिखरा पड़ा था और कपड़े आदि सामान बिखरा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर दी और उन्होंने आकर देखा तो बताया कि दो हाथ की अंगूठी व एक जोड़ी सोने की झुमकी रखी थी जो कि गायब हैं। चोरी की सूचना तत्काल कोतवाली महरौनी पुलिस को दी गई। उपनिरीक्षक गुलाब सिंह सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। विगत कुछ दिनों पूर्व नया सोजना रोड पर किराने की दुकान के चोरों द्वारा ताले चटका कर चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस द्वारा चोरी का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकमगढ़ रोड पर दो घरों में चोरियों के मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- अलमा अहिरवार, प्रभारी निरीक्षक महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed