फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two gates of Jamni Dam opened, 2096 cusecs of water released

Lalitpur News: जामनी बांध के दो गेट खुले, 2096 क्यूसेक पानी की निकासी

Sat, 07 Sep 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two gates of Jamni Dam opened, 2096 cusecs of water released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। बारिश से जामनी बांध में मिलने वाली नदियां उफान मारकर बहने लगीं। बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। बांध के दो गेट खोलकर 2096 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम बांदरी, पिड़रुवा, बीजरी, झीकनी आदि गांव क्षेत्रों में हुई बारिश से यहां से गुजरकर जिले की सीमा में पहुंचने वाली नदी नाले उफान मारकर बहने लगे। यह नदी नाले जामनी नदी में मिलने के कारण जलस्तर बढ़ गया। इससे जामनी बांध में पानी की आवक ज्यादा होने लगी। बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बांध के दो गेट एक-एक फीट खोलकर 2096 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की।
विज्ञापन

सिंचाई खंड के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बांध में पानी की आवक ज्यादा होने से गेट खोले गए थे। जलस्तर निर्धारित होने पर गेट बंद कर दिए जाएंगे। बांध के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। लोगों से नदी किनारे न जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed