फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two fertilizer shops suspended for selling fertilizer at higher rates

Lalitpur News: अधिक दर पर खाद बेचने में दो उर्वरक दुकानें निलंबित

Thu, 25 Sep 2025 04:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
Two fertilizer shops suspended for selling fertilizer at higher rates
- वीडियो वायरल होने पर की जिला कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निर्धारित दर से अधिक रेट पर खाद बेचने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने दो उर्वरक की दुकानों को निलंबित कर दिया है। किसानों ने खाद बेचने के उक्त दुकानों के वीडियो वायरल किए थे, जिसके बाद मामला संज्ञान में आने पर कृषि अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।

नाराहट क्षेत्र के ग्राम गौना में मुख्य रोड और शहर में झांसी रोड स्थित खाद की दुकानों के वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें किसान स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि खाद की बोरी खरीदने पर 1800 रुपये उनसे ले रह हैं। एक नहीं बल्कि कई किसान स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि इन दुकानों पर खाद की बोरी के 1800 रुपये ले रहे हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों दुकानें शहर के झांसी रोड स्थित शिवम गुप्ता की गुप्ता ट्रेडर्स एवं ग्राम गौना मैन रोड स्थित विश्वनाथ निरंजन की मै.सीएसपी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने दुकानदारों को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed