फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two farmers who were harvesting crops died due to fall of lawn.

Lalitpur News: गाज गिरने से फसल कटवा रहे दो किसानों की मौत

Sat, 28 Sep 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two farmers who were harvesting crops died due to fall of lawn.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को गाज गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। यह घटना अलग-अलग गांवों में हुई। दोनों किसान खेत में फसल कटवा रहे थे। परिवारजन में कोहराम मचा है।
------
उड़द की फसल कटवाने गया था सरनाम : कोतवाली अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी सरनाम सिंह (45) शुक्रवार सुबह खेत में उड़द की फसल कटवाने गया था। मजदूर फसल काट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे मजदूर खाना खाने गए तो बारिश होने लगी। मजदूर लौटकर नहीं आए। यह देख सरनाम खेत से घर की ओर लौटने लगा। वह खेत से चंद कदम दूर पहुंचा था कि तेज आवाज के साथ गाज गिरी। सरनाम इसकी चपेट में आ गया और झुलस गया। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रामलखन सिंह ने बताया कि सरनाम सिंह दो भाई-तीन बहन में छोटा था। वह सवा एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन

---------
फसल काटते समय आया चपेट में : कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी लाल सिंह (26) शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने खेत पर उड़द की फसल काटने गया था। दोपहर करीब दो बजे बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली तड़की और गाज गिरी। लाल सिंह इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा महेंद्र यादव ने बताया कि लाल सिंह दो भाइयों में बड़ा था और उसके एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article