फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two farmers died while working in the fields

Lalitpur News: खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत

Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two farmers died while working in the fields
- घटना से दोनों परिवारों में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में दो किसानों की मौत से हड़कंप मच गया। एक किसान की मौत ग्राम बिजरौठा में बिजली के करंट लगने से हुई। वहीं, दूसरे की ग्राम झरर में खेत पर काम करते समय संदिग्ध हालत में हुई। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
घटना - एक
फोटो - 30
संदिग्ध परिस्थतियों में किसान की मौत
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरर निवासी कोमल पाल (48) पुत्र भैयालाल बुधवार को अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। रात सात बजे के लगभग अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बडौरा में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जिस पर उसने उसे बबीना स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। बबीना स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने कोमल पाल को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार हो गया।
विज्ञापन

मृतक के तीन लड़कियां और दो पुत्र हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। मृतक के पुत्र दीपू ने बताया कि उसके पिता के ऊपर साहूकारों और बैंक का कर्जा भी था। पिता की मौत कैसे हुई इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकता। मृतक के पास लगभग साढे तीन एकड़ भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
घटना - दो
फोटो -31
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट- बिजरौठा। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा बरपोखर निवासी किसान श्यामलाल 60 पुत्र मोहन की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक श्यामलाल के पास बिजरौठा के मजरा बरपोखर में लगभग चार एकड़ 36 डिसमिल जमीन थी। उसी जमीन पर वह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर समय करीब दो बजे वह अपने खेत पर बिजली की मोटर से फसल की सिंचाई कर रहा था। अचानक तेज प्रवाह करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र थे। चारों की शादी को चुकी है।

मृतकों को जो भी शासकीय आर्थिक सहायता देय होगी उसका लाभ दिलाया जाएगा।- अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed