फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two farmer died suddenly

अलग-अलग जगह खेत में हालत बिगड़ने से दो किसानों की मौत

Tue, 24 Nov 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
two farmer died suddenly
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना बानपुर और कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह दो जगह खेत में काम करने के दौरान दो किसानों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर के अंतर्गत कस्बा बानपुर निवासी हरदयाल (40) पुत्र धर्मा कुशवाहा सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर में पानी दे रहा था। इसी दौरान अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ और वह मौके पर ही अकड़ने लगा। जिसके चलते उसके पड़ोसी बिहारीलाल ने देखा तो उसने तत्काल उन्हें संभाला और परिजनों को सूूचना देकर हरदयाल को बानपुर के अस्पताल में उपचार को ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। जब परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रामनिवास ने बताया कि हरदयाल के तीन पुत्र व एक पुत्री है और वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मृतक के पास मात्र आधा एकड़ जमीन थी। हरदयाल अपनी जमीन पर खेती करने के अलावा अन्य किसी की खेती बटिया पर करके किसी प्रकार परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में थाना कोतवाली के राजघाट चौकी के अंतर्गत ग्राम मड़वारी में हुई। यहां के निवासी रामदास (62) पुत्र जानकी कुशवाहा रविवार की देर शाम को करीब साढ़े सात बजे अपने खेत में पानी देने के बाद जैसे ही घर लौटने को हुआ, तभी खेत में ही अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई और वह गिरकर बेसुध हो गया। पास में ही काम कर रहा उसका मझला भाई मनीराम तत्काल उसके पास पहुंचा और परिजनों को सूचना देकर अपने भाई रामदास को जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मनीराम ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर को खेत में काम करते वक्त हुई थी रामदास के छोटे भाई की भी मौत
भाई मनीराम ने बताया कि मृतक रामदास के एक पुत्र व छह पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी अभी नहीं हुई है। भाई के नाम दो एकड़ जमीन है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। सबसे छोटे भाई दुर्गाप्रसाद (46) की मौत इसी माह पांच नवंबर को खेत में काम करने के दौरान हालत खराब होने के चलते हो गई थी।। उसके यहां भी एक पुत्र व छह पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed