फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passenger falls and sustains injuries while attempting to board a moving train

Lalitpur News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री गिरकर घायल

Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Passenger falls and sustains injuries while attempting to board a moving train
रेलवे कर्मचारियों ने की मदद, एंबुलेंस से पहुंचाया मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के लिए उतरा एक यात्री चलती ट्रेन में चलने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। जानकारी मिलने पर रेलवे टीटीई स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की और एंबुलेंस को बुलाकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।


रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन संख्या 12642 हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस में कोच संख्या एस-5 की सीट नंबर 41 पर आयान (19) हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई की यात्रा कर रहा था। जब ट्रेन शनिवार को दोपहर में ललितपुर स्टेशन पर पहुंची तो कुछ समय के लिए रूक गई। हालांकि उसका ठहराव यहां नहीं था। ट्रेन रुकने पर वह पानी भरने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गया। इसी दौरान अचानक से ट्रेन चलने लगी। इस पर भाग कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा और उसका संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सीटीआई संजय सोनकर, मनीष शुक्ला एवं अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए और उसे सुरक्षित उठाया और एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed