{"_id":"65aad49b0ba16b720d06a636","slug":"two-entrance-gates-will-be-built-on-the-city-borders-at-a-cost-of-rs-44-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-9198-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नगर की सीमाओं पर 44 लाख से बनेंगे दो प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नगर की सीमाओं पर 44 लाख से बनेंगे दो प्रवेश द्वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां की संस्कृति व इतिहास को दर्शाते हुए विधायक निधि से 44 लाख रुपये की लागत से दो भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपनी निधि से इन द्वारों पर निर्माण कराने का निर्णय लिया है।
झांसी व चंदेरी से प्रवेश करते समय पता नहीं चलता कि शहर में प्रवेश कब हो गया, लोगों को शहर के इतिहास की जानकारी भी नहीं हो पाती है। ऐसे में सदर विधायक ने राजघाट चंदेरी रोड व झांसी रोड पर दो मुख्य द्वार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। प्रवेश द्वारों की विशेषता यह होगी कि यहां जनपद के पर्यटन स्थलों के चित्र एवं उनकी विशेषता दर्शाई जाएगी। जनपद के इतिहास का भी वर्णन होगा। राजघाट मार्ग पर ग्राम सिलगन के निकट 20 लाख 40 हजार रुपये से द्वार का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, झांसी मार्ग पर हाईवे से प्रवेश करते समय यह गेट 24 लाख 70 लाख रुपये से बनाया जाएगा।