फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two docters including 33 people found positive

दो चिकित्सक समेत 33 कोरोना संक्रमित, एक महिला की मौत

Mon, 24 Aug 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
two docters including 33 people found positive
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को एक अस्पताल के दो चिकित्सक समेत 33 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक संक्रमित महिला की मौत हो गई, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 984 पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय के एचबीएम अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी समेत दस संक्रमित मिले हैं। इनमें 69 वर्षीय एक चिकित्सक, 48 वर्षीय महिला चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों में 32 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय युवती, 44 वर्षीय महिला 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला गांधी नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, 57 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। पुलिस लाइन निवासी 28 वर्षीय युवती, 31 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। सिविल लाइन निवासी 24 वर्षीय युवक व 34 वर्षीय युवक संक्रमित है। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय एक अधिकारी, बाहुबली नगर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गल्ला मंडी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। तहसील तहरौनी अंतर्गत कस्बा निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्राम निवारी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम धुरवारा निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम कुआगांव निवासी सात वर्षीय मासूम संक्रमित है। इसके अलावा ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति व ब्लॉक बार के कस्बा बानपुर निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी एक 60 वर्षीय महिला 29 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव आई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने पर उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान 22 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिले में 33 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क किया जा रहा है। सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed