फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two died by poison

जहर खाने से महिला समेत दो की मौत

Tue, 22 Dec 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
two died by poison
hospital.jpg - फोटो : hospital.jpg
तालबेहट। दो अलग- अलग घटनाओं में जहर खाने से एक पुरुष और महिला की मौत हो गई। इससे दोनों परिवारों में शोक छा गया।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम पिपरई निवासी नंदराम यादव (44) पुत्र भैया जू ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक कुछ समय से पेट की बीमारी से परेशान था। मृतक की पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है।

एक अन्य घटना में रविवार को थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी राजकुमारी कुशवाहा (35) पत्नी बहादुर ने गृहकलह के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed