फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two days missing people dead body find near Rohidi dam

दो दिन से लापता ग्रामीण का शव रोहिणी बांध में उतराता मिला

Sat, 10 Oct 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two days missing people dead body find near Rohidi dam
रोहणी बांध में उतराता युवक का शव - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल में एक ग्रामीण का शव शुक्रवार को रोहिणी बांध में उतराता मिला। ग्रामीण दो दिन से लापता चल रहा था। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करके शव को बांध में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम साढ़ूमल निवासी रामचरन (38 वर्ष) पुत्र नथू अहिरवार बीते सात अक्तूबर को घर से मोटर स्टैंड जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पत्नी पार्वती अहिरवार ने बीते रोज आठ अक्तूबर को मड़ावरा थाने में शिकायत देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद अगले ही दिन शुक्रवार की सुबह दो दिन से लापता उक्त ग्रामीण का शव रोहिणी बांध में उतराता मिला। मड़ावरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बांध से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना देकर शव की शिनाख्त कराई गई। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के बड़े
विज्ञापन

भाई रतनलाल ने बताया कि जब उसका भाई काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो गांव में तलाश की तो गांव के एक व्यक्ति ने गांव के दो अन्य लोगों के साथ जाते हुए देखने की बात बताई। इस पर परिजनों ने उन दोनों के घर जाकर भाई के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने गिरार तिराहा पर भाई को छोड़ने की बात बताई थी। इसके बाद वह कहीं नहीं मिला। आरोप लगाया गया है कि उसके भाई को सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर शव को बांध में फेंका गया है। मृतक दो भाई व दो बहनों में छोटा था और उसका एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम साढ़ूमल निवासी एक व्यक्ति का शव रोहिणी बांध में उतराता मिला है, ऐसा बताया जा रहा है कि उसके साथ दो व्यक्ति और भी गए थे। संभवत: नहाते समय यह दुर्घटना हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जो भी सत्यता सामने आएगी उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed