फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two cops suspended

दो शराबी सिपाहियों का निलंबन

Wed, 07 Oct 2015 01:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 07 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शराब के नशे में खाकी को शर्मसार करने वाले पुलिस कर्मियों पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कार्रवाई की है। उन्होंने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। खितवांस पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सन्नी यादव 30 सितंबर को शराब पीकर आया और चौकी में तैनात सिपाही अरविंद कुमार सिंह से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। इस पर सिपाही ने चौकी में जमकर हंगामा किया। जब चौकी इंचार्ज हितेंद्र सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो सिपाही गाली देता हुआ चौकी से भाग गया। नशे में चौकी में हंगामा करने की सूचना पर एसपी ने विभागीय जांच कराई। जांच में सन्नी यादव को दोषी पाए जाने के बाद उसे निलंबित कर पुलिस लाइन से संबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन




इसी तरह से रविवार की देर शाम पुलिस लाइन का सिपाही बृजभान सिंह शराब के नशे में देशराज नामक सब्जी विक्रेता को पीटने लगा। उसके साथ दो सफाईकर्मी भी मौजूद थे। राहगीरों ने हंगामा कर रहे सिपाही और उसके साथियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिपाही बृजभान सिंह के निलंबन के लिए कोतवाली प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, जिस पर कार्रवाई करते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया गया। घटना में शामिल सिपाही के दोनों साथी सफाई कर्मियों के निलंबन के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन





सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
ललितपुर। अपनी बहन के घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलावन निवासी जाहर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राहुल अपनी बहन के घर ग्राम गिदवाहा जा रहा था। मोटरसाइकिल से जा रहा राहुल अभी सैदपुर फार्म के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे राहुल घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed