फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two arrested with stollen bike

चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
two arrested with stollen bike
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई नबाब सिंह क्षेत्र में भ्रमण सील थे। जिस पर सदनशाह से सिद्दन रेलवे पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तहसील के पीछे पिसनारी पुल के पास दो युवक खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को बाइक समेत पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी की है, जिसे बेचने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में अपना नाम थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी गब्बर अहिरवार पुत्र छम्मे अहिरवार दूसरे ने शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी रूजू कुशवाहा पुत्र श्यामलाल बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

तमंचा समेत युवक गिरफ्तार
ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई बस्ती चौकी इंचार्ज क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांधीनगर मुक्तिधाम के पास एक युवक खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास आजादपुरा निवासी सचिन लोधी पुत्र बीजू लोधी बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed