{"_id":"6605e1622a564aaaec04c8ea","slug":"two-arrested-with-reward-in-liquor-smuggling-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-112483-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शराब की तस्करी में इनामी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शराब की तस्करी में इनामी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब की तस्करी करने के मामले में वांछित चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
थाना बानपुर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व लोकसभा चुनाव में शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से कार के जरिए तस्करी करने का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मौके से एक आरोपी भाग गया था। कार के अंदर से 80 पेटियों में 691 क्वार्टर देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। पुलिस ने भागने वाले विनोद राय सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विनोद राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर बानपुर पुलिस ने विनोद राय उर्फ अनुराग राय निवासी ग्राम मसौरा कलां और अतुल राय निवासी नौगांव थाना बल्देवगढ़ जनपद टीकमगढ़, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से एक कागज में लिपटी हुई दो नंबर प्लेट बरामद हुई। आरोपी विनोद राय ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह में रमेश यादव व अतुल राय एवं अन्य लोग शामिल हैं। वह पहले भी शराब के कारोबार में शामिल रहा है। वह स्प्रिट मिलाकर मिश्रित शराब तैयार करता था। रमेश यादव उसे शराब दिलवाता है, जिसका वे लोग अपने पास स्टाॅक कर लेते हैं। इसके बाद वे लोग शराब की तस्करी गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर करते थे। पुलिस टीम में थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार शुक्ला, सिपाही मनीष कुमार, प्रशांत कुमार, रविंद्र कुमार शामिल रहे।