{"_id":"6aee1f9192b0a08fdd0f3294","slug":"two-arrested-with-illegal-fireworks-worth-four-lakh-rupees-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-166422-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी के साथ दो गिरफ्तार
Sat, 07 Nov 2026 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के साथ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब चार लाख रुपये कीमत की विभिन्न प्रकार की अवैध आतिशबाजी, विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी और विस्फोटक को बेचने और भंडारण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने अपनी टीम के साथ अखिलेश नामदेव निवासी पुरानी आईटीआई के पास गांधीनगर और विवेक साहू निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुरा को अवैध आतिशबाजी व विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से बोरियों और कार्टून में भरे हुए विभिन्न प्रकार की करीब चार लाख रुपये कीमत की आतिशबाजी व विस्फोटक बरामद की। उक्त आतिशबाजी को दोनों बाजार में बेचने के प्रयास में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह सामग्री हुई बरामद
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की अवैध आतिशबाजी बरामद की है। इसमें फ्रैंकर, शाट्स, लड़ियां, रॉकेट, फुलझड़ी, चकरी, माचिस, मुर्गाछाप बम और अनार बम शामिल हैं। काशीराम पटाखा के हजारों पैकेट भी जब्त किए गए हैं। अशोक कंपनी के सिल्वर शाट्स, जया रूबी कलर कोटी अनार और शिव ज्योति फ्लावर पॉट अनार जैसी सामग्री भी मिली है। बरामद की गई इस अवैध सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को करीब चार लाख रुपये कीमत की अवैध आतिशबाजी व विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकरण की जांच की जा रही है।
अजय कुमार, सीओ सदर