फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two and a half lakh cheated from the youth in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ढाई लाख ठगे

Sun, 27 Feb 2022 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh cheated from the youth in the name of getting a job
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति के एक कंपनी में धोखाधड़ी के माध्यम से कई बार में दो लाख 52 हजार 450 रुपये खाते में जमा कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी ज्योतिदेव गिरी ने तहरीर देकर बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसका संपर्क वानी कपूर से हुआ। जो रियल विजन एसोसिऐट बंगलुरु की संचालिका हैं। कनाडा में रोजगार पाने के उद्देश्य से उसने कंपनी की संचालिका के बताए खाते में अलग-अलग दिनों में कुल 84,500 और 17 जनवरी को एक लाख 68 हजार रुपये भेजे। बाद में जब उससे संपर्क किया गया, तो न उसने फोन ही उठाया और न ही आवेदन के संबंध में कोई जवाब दिया। जिस पर उसने बंगलुरु जाकर पते और कार्यालय की जानकारी की, लेकिन वहां कोई कार्यालय या कंपनी नहीं मिली। जिस पर वह वापस लौट आया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed