फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tudasar village dirty water crisis

तूड़ासर गांव के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

Wed, 06 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
tudasar village dirty water crisis
कस्बा बार के मजरा तूड़ासर के निवासी गंदगी के बीच लगे हैंडपंप से पानी भरती महिलाएं - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। ग्राम पंचायत बार के मजरा टूड़ासर के निवासी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। यहां हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। कई हैंडपंपों ने पानी देना कम कर दिया है, जिससे लोगों को अब कुएं से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव में लगे हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। टूड़ासर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि मजरा टूड़ासर की आबादी करीब 520 है। गांव में आठ हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से अधिकांश में पानी की कमी है। अथाई मोहल्ला में लगे हैंडपंप के पाइप में जंग लगने के कारण छोटे-छोटे छेद हो गए हैं। इससे गंदा पानी देना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के घरों के पास के हैंडपंपों में पानी नहीं है, वह कुआं से पानी जुटा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक से लेकर तहसीलस्तर पर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया। शिकायत करने वालों में रईस, फूलसिंह यादव, निरन यादव, जाहर यादव, जगदीश, भवानी सिंह, दारा सिंह, रतीराम, गौरीशंकर, रामस्वरूप रैकवार, लाल सिंह, जानकी रैकवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed